अमानगंज नीलकमल पंडाल में भव्य गणेश महाआरती, 11,111 लड्डुओं का हुआ प्रसाद वितरण | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज नीलकमल पंडाल में भव्य गणेश महाआरती, 11,111 लड्डुओं का हुआ प्रसाद वितरण | New India Times

गुरुवार को गुन्नौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा अमानगंज के नीलकमल गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पंडाल में पहुँचे और उन्होंने गणपति बप्पा की भव्य महाआरती उतारी। इस दौरान पंडाल में भक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। समिति ने गणेश उत्सव महाआरती को खास बनाने के लिए इस बार 11,111 लड्डुओं का महाप्रसाद तैयार करवाया था, जिसका वितरण आरती के बाद किया गया। विधायक डॉ. राजेश वर्मा का पंडाल पहुँचने पर समिति के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महाआरती के समय पूरा पंडाल “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

अमानगंज नीलकमल पंडाल में भव्य गणेश महाआरती, 11,111 लड्डुओं का हुआ प्रसाद वितरण | New India Times

आरती के बाद विधायक ने सभी को गणपति महाआरती की शुभकामनाएँ दीं और समिति के प्रयासों की सराहना की।
महाप्रसाद वितरण के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने स्वयं कमान सँभाली और सुनिश्चित किया कि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण प्रसाद वितरण सुचारू रूप से चला और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई। भक्तों ने महाप्रसाद पाकर खुद को धन्य महसूस किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओर नगर अध्यक्ष भी विधायक के साथ शामिल रहे सभी ने मिलकर भक्ति मय माहौल का आनंद लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.