निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत कड़जहवा के कोट चम्पत राय गांव में सड़क की खस्ता हालत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क इतनी खराब है कि ग्रामीण और स्कूली बच्चे चलते समय गिरने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान सरातुल्लाह, से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लेकिन प्रधान इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रधान की लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। ग्रामीण, रहीम, जलील, मेघे, चाने, वाजिद अली, अलीम, मोहम्मद रफीक आदि लोग परेशान। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

