अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

जिले के कहलगांव शहर स्थित शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय, के संस्कृत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० सिकंदर चौधरी ने महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य का पदभार संभाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी के साथ प्रभारी प्राचार्य का स्वागत किया। प्राचार्य महोदय डॉ० चौधरी ने सभी को आश्वासन दिया कि, उनके द्वारा महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ० कीर्ति वर्धन गौतम, श्री नमन कुमार, शत्रुघ्न कुमार, डॉ० संतोष कुमार, डॉ० दिलीप कुमार, डॉ० अजय कुमार, श्री शेखर सुमन, डॉ० अम्मीरुनिशा , डॉ० सुबोध कुमार, डॉ० तस्लीम आरिफ, डॉ० सरफराज सिद्दीकी, डॉ० रामजी पासवान, डॉ० सुनील कुमार सिंह, डॉ० आनंद सौमित्रा, डॉ० प्रियंका, डॉ० सितारे हिंद, डॉ० मौसम कुमारी, डॉ० रूपा कुमारी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
शिक्षकेत्तर कर्मचारी में रमेश कुमार ठाकुर, कुमार निखिल थे। छात्रों में माशुक रजा, मोहसिन, नेहा कुमारी, साइस्ता खातून, पूजा कुमारी,तनु कुमारी, सोनी कुमारी, सुषमा कुमारी सहित कई लोगों ने प्राचार्य मको पुष्प -गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। यह जानकारी कॉलेज के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया।

