पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

एकीकृत माध्यमिक विद्यालय तिरला में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात ’हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान’ अंतर्गत सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष श्री विश्वास पांडे, बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री प्रदीप पाटीदार, तिरला सरपंच श्रीमती आरती पटेल, बीआरसी श्री मुकेश सक्सेना, अंतर सिंह परमार ओंकार पटेल, योगेंद्र पांडे, हेमंत विरकर, मुकेश पाटीदार, मनोज मुकाती, श्रीमती विजय रावत, श्रीमती सुनीता दुबे, नारायण पाटीदार, अमित गुप्षता, चेतन सोलंकी आदि शिक्षक उपस्थित थे l शपथ का वचन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री हेमंत प्रजापत ने किया l

