कैंपियरगंज विधानसभा को 33 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, दिव्यांगजनों को मिले उपकरण | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

New India Time’s

गोरखपुर जिले के पीपीगंज नगर पंचायत के एक मैरिज हाल में विधायक फतेह बहादुर सिंह ने सोमवार को लगभग 33 करोड़ रुपए से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वहीं कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड भरोहिया, विकास खंड जंगल कौड़ियां व विकास खंड कैम्पियरगंज के विभिन्न गांवों से आयें हुए 400 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किया गया। इस मौके पर विधायक फतेह बहादुर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भावुक मन से कहां की मार्ग दुर्घटना के बाद विधानसभा क्षेत्र में पीपीगंज पहला कार्यक्रम हैं। जिस तरह से मार्ग दुर्घटना हुआ था यह हमारे विधानसभा क्षेत्र के जनता का आशीर्वाद हैं कि आज हम भव्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। और आजीवन क्षेत्र की जनता के सुख दुःख में उपस्थित रहूंगा। उन्होंने कहा कि कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के आशिर्वाद से 154 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न परियोजना प्रस्तावित है। बहुत ही जल्द सभी कार्यों को अंतिम रूप दिया जायेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आज की भाजपा सरकार योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में जहां पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं कैम्पियरगंज विधानसभा में सड़कों,नाला,पुल, पुलिया का जाल बिछ रहा है। जों जनता देख भी रहीं हैं। और सराहना भी कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे कैम्पियरगंज विधानसभा व नगर पंचायत पीपीगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के मार्गदर्शन में विधायक फतेह बहादुर सिंह के सहयोग से विकास कार्यों में तेजी आई है।जिसका प्रमाण है कि आज लगभग 33 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक के द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने किया है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि  रवि प्रताप नारायण उर्फ दिनेश सिंह, कैम्पियरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह, पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवपाल उर्फ गुड्डू रावत, युवा नेता चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह,मंडल अध्यक्ष पीपीगंज भाजपा पशुपति नाथ अग्रहरि, सभासद शनि जयसवाल, सभासद राधाकृष्ण, बम-भोले शाही, युगल किशोर मद्धेशिया, प्रधान आल्हा चौरसिया, प्रधान राम भवन यादव, प्रधान प्रतिनिधि विनोद तिवारी, विजय शंकर यादव, गंजू वर्मा ब्लॉक प्रमुख कैंपियरगंज अश्वनी जायसवाल, भाजपा नेता अनिल अग्रहरि, शेषमणि त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, सभासद घनश्याम मौर्य,सभासद जयहिंद यादव, सभासद बृजेश कुमार, सभासद वालेवीर मौर्य, तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।  वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने मय फोर्स की व्यवस्था की थी जिसमें पीपीगंज कस्बा चौकी प्रभारी गौरव तिवारी,जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी विकास मिश्रा,उपनिरीक्षक मनीष राय, कांस्टेबल अमित कुमार गिरी, कांस्टेबल अमरनाथ, कांस्टेबल चंद्राकर यादव सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.