बालिका की मौत के बाद विधायक अर्चना चिटनिस ने जर्जर सड़कों की मरम्मत हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बालिका की मौत के बाद विधायक अर्चना चिटनिस ने जर्जर सड़कों की मरम्मत हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | New India Times

बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के जर्जर मार्गों को तत्काल दुरूस्त करते हुए 3 से 4 दिन में कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बारिश के कारण सड़कों की स्थिति खराब हुई है। साथ ही पूर्व में मार्गों की मरम्मत के उपरांत भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिस पर श्रीमती चिटनिस ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड करें। साथ ही मार्गों की पुनः मरम्मत करें। श्रीमती चिटनिस के निर्देश के तत्काल बाद मार्गों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश, अधिकारियों ने मार्ग का किया निरीक्षण

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कार्यपालन यंत्री रविन्द्र वर्मा,अनुविभागीय अधिकारी अविनाश सोनी सहित विभागीय अधिकारियों से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्रीमती चिटनिस के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मार्ग का निरीक्षण किया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आगामी 3 से 4 दिवस के अंदर मार्ग की मरम्मत पूर्ण करें। आगामी त्यौहारों में जनता को कोई परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखे। इसके साथ ही श्रीमती चिटनिस ने नगर के विभिन्न मार्गों की मरम्मत के लिए भी निर्देशित किया।

मार्ग निर्माण हेतु 54.13 करोड़ की मिली है प्रशासकीय स्वीकृति, शीघ्र शुरू होगा निर्माण

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा लोनी तक 8.65 किलो मीटर सीमेंट कांक्रिट मार्ग निर्माण हेतु 54.13 करोड़ की लागत की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व में इस मार्ग पर आवागमन को सुगम बनाने हेतु सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 29 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कराई थी। जिसके बाद मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ था। किन्तु कार्य में लापरवाही की बात सामने आई है। जिसको लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि सिंधी बस्ती से लोनी महाराष्ट्र सीमा तक 8.65 किलोमीटर मार्ग को आवागमन की सुविधा हेतु मरम्मत का कार्य करने हेतु विशेष प्रयास करते हुए शार्ट टाईम मेंटेनेस 347 सी के लिए लंबे समय से प्रयासरत रही हूं। प्रायः जो मार्ग निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी जाती है उस मार्ग की मरम्मत का कार्य नहीं कराया जाता है। किन्तु लगातार जनसमस्या को प्रदेश और केन्द्र सरकार के समक्ष रखते हुए इस कार्य को विशेष रूप से कराने की पहल की थी। श्रीमती चिटनिस ने निर्माण एजेंसी को अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने और दिन-रात कार्य करके कार्य को समाप्त करने के लिए निर्देशित किया है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस के निर्देश के बाद किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर कार्यपालन यंत्री रविन्द्र वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी अविनाश सोनी सहित विभागीय अधिकारी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, नरहरी दीक्षित, विनोद चौकसे, योगेश महाजन, मनोज महाजन, रूद्रेश्वर एंडोले, विनोद कोली, रवि काले, सुरेश लोंडे, दीपक महाजन, विठ्ठल चौधरी, रूपेश लिहनकर एवं सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.