आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा जमनिया ज़िला खरगोन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा जमनिया ज़िला खरगोन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजित | New India Times

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा अस्पताल के युवा संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में ग्राम, जमनिया जिला खरगोन (पश्चिम निमाड़) में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुवार 21 अगस्त 2025 को किया गया। शिविर में 30 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.  विशाल पाटीदार (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. संजय बिरला (जनरल फिजिशियन) द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन श्री रायमल आलावे (सरपंच), श्री शिवमंगल कुशवाह (सचिव), श्री अमर सिह राठौड़ (उपसरपंच), श्री पिंटू राठौड़ एवं  सभी ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.