मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में “पुलिस की पाठशाला एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
एसपी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया।
द्विवेदी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सतर्कता के संबंध में विस्तृत से जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं को सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा का पालन व ओवरस्पीडिंग से बचाव के साथ साथ सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग व यातायात सिग्नल का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत।
साइबर अपराध से बचाव के विषय पर भी जानकारी दी कि अज्ञात लिंक व फर्जी कॉल, मैसेज से सतर्क रहने और ओटीपी, पासवर्ड व बैंकिंग जानकारी किसी से साझा ना करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा की सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती करने में सतर्कता बरतें, साइबर क्राइम की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी।
एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति, महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शासन की यह विशेष पहल, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में 112, 1090, 181 पर तत्काल सूचना दें। आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर पुलिस अधीक्षक ने शालीनतापूर्वक व सरल भाषा में देकर उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात, लाइन, प्रभारी यातायात, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

