मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का करें प्राथमिकता से निराकरण: संभागायुक्त श्री सिंह | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का करें प्राथमिकता से निराकरण: संभागायुक्त श्री सिंह | New India Times

संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने एवं शासन की मंशा अनुसार समस्त कार्यालयीन कार्य ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की। बैठक में  राजस्व उपायुक्त श्रीमती किरण गुप्ता, संयुक्त आयुक्त श्री विनोद यादव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। श्री सिंह ने  समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम हेतु चिन्हित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने एवं आगामी बैठक में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का करें प्राथमिकता से निराकरण: संभागायुक्त श्री सिंह | New India Times

संभागायुक्त श्री सिंह ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अंतर्गत लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को समन्वय से शिकायतों के निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी कौंसिल, नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल, पैरामेडिकल कौंसिल के अधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने  स्कूल शिक्षा विभाग  के अधिकारी को स्कूली विद्यार्थियों के  नेत्र परीक्षण  तथा जिन विद्यार्थियों को सहायक उपकरण या इलाज की आवश्यकता है, उन्हें उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा इस कार्य को प्राथमिकता से करें तथा सभी विद्यार्थियों को यह सुविधा उपलब्ध कराएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.