गणेश उत्सव से पहले सड़कों की मरम्मत की मांग, भीम आर्मी उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन को घेरा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गणेश उत्सव से पहले सड़कों की मरम्मत की मांग, भीम आर्मी उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन को घेरा | New India Times

बुरहानपुर ज़िले में गली कूचों सहित हाईवे रोड और सड़कों की हालत बहुत खस्ता होने के कारण जहां आम जनता को आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है, वहीं आगामी त्योहारों में भी परेशानियां हो सकती है। गणेश गणेश उत्सव की उत्साहपूर्वक एवं परंपरागत तरीके से मनाने में यहां की सड़क बाधा बनी हुई है। बुरहानपुर से महाराष्ट्र की ओर जाने वाली मूर्तियां खंडित हो सकती है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने ज़िला प्रशासन से रोड और सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े ने बताया कि बुरहानपुर में आगामी 27 अगस्त से प्रारंभ होने वाले गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है, किंतु शहर की खस्ताहाल सड़कों ने इस उत्सव की तैयारियों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने कहा कि वर्तमान समय में शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कें और गलियां गड्ढों से भरी हुई हैं। इन सड़कों से होकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाना अत्यंत जोखिम भरा होगा। बड़े गड्ढों के कारण प्रतिमा खंडित होने के साथ-साथ आमजन को भी गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि ज़िला बुरहानपुर गणेश प्रतिमा निर्माण के लिए मध्यभारत का एक बड़ा केंद्र है। यहां तैयार की गई विशाल मूर्तियां न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश के कई अन्य शहरों और राज्यों में भी भेजी जाती हैं।

इन प्रतिमाओं को ले जाने में गणेश भक्तों को खराब सड़कों के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे भगवान की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचने की आशंका है। दत्तू मेढ़े ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। जहां सभी धर्मों और त्योहारों को समान रूप से सम्मान मिलता है, किंतु बहुमत वाली सरकार के बावजूद गणेश उत्सव जैसे बड़े हिन्दू पर्व के लिए बुनियादी व्यवस्थाएं नहीं की जा रही हैं। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी प्रकार की अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। दत्तू मेढे ने नगर प्रशासन से अपील की है कि गणेश स्थापना से पूर्व शहर की समस्त सड़कों की मरम्मत कर गड्ढे भरे जाएं, ताकि भगवान गणेश की प्रतिमाएं सुरक्षित रूप से पंडालों तक पहुंचाई जा सकें और श्रद्धालु निर्बाध रूप से पर्व मना सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.