अब्दुल वहाब कॉलोनी के पास हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर निवेदन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अब्दुल वहाब कॉलोनी के पास हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर निवेदन | New India Times

सामाजिक कार्यकर्ता समीर अहमद बागवान, निवासी अब्दुल वहाब कॉलोनी, हमीदपुरा बाईपास रोड, बुरहानपुर ने कलेक्टर बुरहानपुर आयुक्त नगर पालिका निगम बुरहानपुर और सड़क परिवहन विभाग को पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि हमारी कॉलोनी के सामने स्थित हाईवे पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए।

उन्होंने बताया कि इस स्थान पर वाहन अधिक गति से गुज़रते हैं, जिसके कारण कॉलोनी के निवासित बच्चे स्कूल को रोड पार करने में अत्यधिक कठिनाई होती है। वहीं आम लोग भी सुरक्षित रूप से सड़क पार नहीं कर पाते। स्पीड ब्रेकर लगने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और आम जनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने सर्व संबंधित अधिकारियों से शीघ्र इस पर ध्यान देने और आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निवेदन किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.