मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर पुलिस ने झारखंड राज्य के दो मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, 2 किलो 54 ग्राम अफीम बरामद। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना जैतीपुर प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक रविंद्र नाथ सिंह ने पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान खड़िया खुर्द तिराहे से अता उल हक उसका साथी मोo नौसाद अंसारी, थाना वरवाडीह, जनपद लातेहार, झारखण्ड को किया गिरफ्तार, 2 किलो 54 ग्राम अफीम बरामद।

