आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा ऑल इज वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर, में नि:शुल्क जनरल सर्जरी के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर के युवा संचालक कबीर चौकसे के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में और आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर के स्टाफ के सहयोग से रविवार को किया गया, जिस में 35 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. गौरव सिंह परदेसी (एम. एस. सर्जरी) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं सोनोग्राफी की जाँच की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.