स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब मज्जू खा की मजार पर पहुंचे एसपी सिटी व सपा सांसद | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब मज्जू खा की मजार पर पहुंचे एसपी सिटी व सपा सांसद | New India Times

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सपा सांसद रुचि वीरा सी ओ कटघर एस ओ गलशहीद पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरेशी ने शहीदे वतन नवाब मज्जू खा मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष वकी रशीद के साथ थाना गलशहीद स्थित नवाब मज्जू खां की मजार पर चादरपोशी की और श्रद्धांजलि अर्पित की शहीदे वतन नवाब मज्जू खान मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष वकी रशीद ने बताया यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवाब मज्जू खान की याद में हर साल आयोजित किया जाता है, जो मुरादाबाद के एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

बाद में उन्हें हाथी के पैरों तले कुचलवाकर शहीद कर दिया गया था शहीद ए वतन नवाब मज्जू खा मेमोरियल कमेटी का गठन सन 2000 में किया गया नवाब मज्जू खान एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 के सिपाही विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और मुरादाबाद को अंग्रेजों से मुक्त कराने में सफल रहे। हालांकि, बाद में अंग्रेजों ने उन्हें शहीद कर दिया और उनके शव को एक अज्ञात स्थान पर दफन कर दिया। अध्यक्ष वकील राशिद ने कहा कि हमारी कमेटी पिछले 25 से हुकूमत से यह मांग कर रहे हैं कि नवाब मज्जू खान के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाए और सूफी अंबा प्रसाद के नाम पर जर्नलिज्म  एक कॉलेज बनाया जाए बस यही हमारी कमेटी की मांग है।

इस मौके पर इनामुलहक, शाहिद खान, साहिल शम्सी, रौनक खान, अब्दुल वदूद खान, आसिम खान, अरहान अंसारी, मज़हर नूर, हाफ़िज़ जी, जुनैद खान,सलमान खान, रहीम खान, अबू बकर अंसारी, सैय्यद अक़दस, आमिर आरिश, ज़की उल इस्लाम, आशु मुरादाबादी, क़ासिम अंसारी, मुहम्मद वसीम, मुहम्मद फ़हीम, मोइन अली आदि लोग शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.