भोपाल के वार्ड क्रमांक 17 न्यू कबाड़ खाना स्थित संजीवनी क्लिनिक पर नहीं फहराया गया तिरंगा | New India Times


अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी जब राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान नहीं मिलता, तो यह हर देशभक्त के लिए चिंता का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक मामला भोपाल के वार्ड क्रमांक 17 न्यू कबाड़ खाना स्थित संजीवनी क्लिनिक का सामने आया है। जहाँ 15 अगस्त के अवसर पर तिरंगा नहीं फहराया गया।

भोपाल के वार्ड क्रमांक 17 न्यू कबाड़ खाना स्थित संजीवनी क्लिनिक पर नहीं फहराया गया तिरंगा | New India Times

देशभऱ में आज 15 अगस्त को 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जगह-जगह पर झंड़ा फहरा कर रैलियां निकाली गई व मिठाईयां बांटी गईं। चारों ओर देश की आजादी का जश्न का माहौल था। एक तरफ लोग जश्न को लेकर काफ़ी उत्साहित थे तो वहीं दूसरी ओर ध्वजा रोहण को लेकर भोपाल के वार्ड क्रमांक 17 न्यू कबाड़ खाना स्थित संजीवनी क्लिनिक में बड़ी ही लापरवाही देखने को मिली।

भोपाल के वार्ड क्रमांक 17 न्यू कबाड़ खाना स्थित संजीवनी क्लिनिक पर नहीं फहराया गया तिरंगा | New India Times

इस क्लिनिक में ना तो झंडा वंदन किया गया और न ही क्लिनिक पर झंडा लगाया बल्कि वहां ताला लटकता हुआ मिला।अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.