भोसले ने कहा मुजस्समो से मिलती है प्रेरणा : नौजवानों में बढ़ती नशाखोरी से नाराज़ हैं मंत्री गिरीश महाजन | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भोसले ने कहा मुजस्समो से मिलती है प्रेरणा : नौजवानों में बढ़ती नशाखोरी से नाराज़ हैं मंत्री गिरीश महाजन | New India Times

महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से जामनेर के तोंडापुर-फ़तेपुर गांव में बनाए गए छत्रपति शिवाजी महाराज के शिल्पों का अनावरण मंत्री शिवेंद्र सिंह भोसले के हाथों किया गया। समारोह की अध्यक्षता मंत्री गिरीश महाजन ने करी। भोसले ने संबोधन में कहा कि शिव-फुले-शाहू-गांधी-आंबेडकर जी के मुजस्समो से हमारी आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती है। मैं महाजन का शुक्रगुजार हूं जो उन्होने चंदा जमा कर महामानवो के पुतले बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।

अध्यक्षीय भाषण में महाजन ने कहा कि मेरा सपना है कि ब्लॉक के हर एक गांव में हमारे समाज सुधारकों महान शख्सियतों के पुतले होने चाहिए इसके लिए सरकार पैसा दे रही है, जरूरत पड़ी तो चंदा इकठ्ठा करेंगे लेकिन पुतले खड़े करेंगे। महाजन ने नौजवानों में बढ़ती नशाखोरी पर तीव्र नाराज़गी व्यक्त करी। गिरीश महाजन जब से मंत्री बने हैं तब से कई मौकों पर वे नौजवानों के प्रति अपने प्रेम को ज़ाहिर करते आए हैं।

मराठवाड़ा विदर्भ उत्तर महाराष्ट्र में सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र के कारखानों के नहीं लगने के कारण लाखों पढ़े लिखे बेरोजगार अवसाद का सितम झेलकर नशे का शिकार बन रहे हैं। गिरीश महाजन जैसे संवेदनशील लोग आज सरकार में बैठे हैं। जनता इनसे मांग कर रही है कि वे अपने ब्लॉक के साथ साथ राज्य के सभी पिछड़े इलाकों में औद्योगिक विकास का बीड़ा उठाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.