जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिए गए दिशा निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी ऐशबाग श्री विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्र में जगह-जगह चैकिंग पाईंट लगाकर कर चैकिंग कर आरोपी आशीष बंसल पिता श्रीराम बंसल उम्र 20 साल निवासी रिंकु चौहान का किराये का मकान चौकी इमाव वाड़ा थाना कोतवाली भोपाल को धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों महोदय को अवगत कराया गया।
दिनाँक 02/08/2025 को उनि प्रदीप मिश्रा के हमराह प्रआर.119 अब्दुल व प्रआर. 2792 संतोष सिह, अकील व चार्ली 3/1 में लगे आर.राघवेन्द्र व आर. आशीष के ओम अस्पताल के सामने आम रोड सुभाष नगर ऐशबाग भोपाल पर दौराने वाहन चेकिंग बैटरी आटो क्र.MP 04 YA 3595 को रोक कर चालक से नाम पता पूछा जिसने अपना नाम आशीष बंसल पिता श्रीराम बंसल उम्र 20 साल निवासी रिंकु चौहान का किराये का मकान चौकी इमाव वाड़ा थाना कोतवाली भोपाल का बताया बैटरी आटो क्र.MP 04 YA 3595 को आर.3333 आशीष दुबे के चेक किया गया जो बैटरी आटो के सीट के नीचे एक धारदार व नुकीली लोहे की छुरी मिली। छुरी के संबंध में आरोपी चालक आशीष बंसल से पूछा जो कोई वैध अनुज्ञप्ति पेश नही करा आरोपी आशीष बंषल का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का होने, मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 297/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द किया गया।
धर पकड़ में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर, उनि प्रदीप मिश्रा, सउनि वसीम राजा, प्रआर 119 अकील, प्रआर 2792 संतोष सिंह ,आर 4709 राघवेन्द्र, आर 3333 आशीष दुबे सराहनीय भूमिका रही।
जप्तीः- 01 लोहे की छुरी व बैटरी आटो क्र.MP 04 YA 3595
गिरफ्तार आरोपीः- आशीष बंसल पिता श्रीराम बंसल उम्र 20 साल निवासी रिंकु चौहान का किराये का मकान चौकी इमाव वाड़ा थाना कोतवाली भोपाल।

