अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

दिनांक 3 अगस्त 2025, दिन रविवार, को प्रयागराज यमुनापार की 264 बारा विधानसभा के अंतर्गत घूरपुर क्षेत्र में “नशा छोड़ो हिंदुस्तानियों” पैदल पदयात्रा का सफल आयोजन किया गया। यह पदयात्रा समाज में तेजी से फैल रही नशे की लत के खिलाफ एक चेतना अभियान है, जिसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में स्वस्थ और संयमित जीवनशैली की भावना को मजबूत करना रहा।
पदयात्रा का शुभारंभ जनसमूह की उपस्थिति और देशभक्ति नारों के साथ हुआ। “नशा मुक्त भारत — हमारा संकल्प”, “जागो युवा — बचाओ भविष्य” जैसे प्रेरणादायी नारे गूंजते रहे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक यमुनापार प्रयागराज, जिनके नेतृत्व में यह जागरूकता यात्रा घूरपुर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनमानस को संदेश देती रही।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री रमाकांत विश्वकर्मा जी जिला पंचायत सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह पटेल जी श्री सुबोध जायसवाल जी श्री आनंद पाण्डेय जी श्री राजू पासी जी श्री भानु मिश्रा जी श्री अमित पासी जी श्री मिश्री लाल केसरवानी जी श्री धर्मराज कोटार्य जी श्री आनंद कुमार पाण्डेय जी श्री राजेश कोल जी श्री राजनाथ विंद जी गोपाल चन्द्र केसरवानी जी श्री सनी सिंह ठाकुर जी श्री योगेंद्र जी श्री रवि पासी जी श्री वीकू सोनकर जी श्री दीपेश कुमार पासी जी नीरज सोनकर जी श्री मंगला प्रसाद विंद जी डॉ दिनेश पासी जी श्री रामसूचित गोलू श्री रवि कुमार साहू जी श्री देवराज सिंह आदि सम्मानित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

