नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ओमप्रकाश उर्फ तड़कुआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ओमप्रकाश उर्फ तड़कुआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

इटवा थाना पुलिस ने रविवार को नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में वांछित आरोपी ओमप्रकाश शर्मा उर्फ तड़कुआ को ग्राम गंगवल स्थित उसकी आटा चक्की की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना इटवा में मुकदमा संख्या 138/2025 के अंतर्गत धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी का विवरण:
नाम: ओमप्रकाश शर्मा उर्फ तड़कुआ
पिता का नाम: गोवर्धन शर्मा
निवासी: ग्राम गंगवल, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक: श्री छोटेलाल
हेड कांस्टेबल: श्री राजेंद्र प्रसाद

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी है और पीड़िता को सुरक्षा और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.