नोटबंदी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली;  "मोदी हटाओ देश बचाव" का दिया नारा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​​नोटबंदी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली;  "मोदी हटाओ देश बचाव" का दिया नारा | New India Timesमध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ नोटबंदी व मंहगाई के विरोध में ‘मोदी हटाओ देश बचाव’ नारे के साथ वाहन रैली के लिये एम पी नगर स्थित डी बी मॉल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकरता एकत्रित हुये। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक से नोट बंदी का एक बड़ा फैसला लिया जिस से आम जनता को काफी परेशानियां हुईं। बैंकों के बाहर लम्बी लम्बी कतारें लग गईं। जिसमें गरीब,षकिसान, मज़दूर, अपना पैसा जमा करने के लिये लगे रहे। इस नोट बंदी के फैसले से 100 से अधिक लोगों की बैंकों में लाइन लगने से जानें चली गईं। प्रधानमंत्री जी देश की जनता से 50 दिनों का समय मांगने के बाद भी लोगों को सहूलत नहीं दे पाये।​नोटबंदी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली;  "मोदी हटाओ देश बचाव" का दिया नारा | New India Timesवहीँ कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी से हो रही आम जनता की परेशानियां मोदी द्वारा 50 दिन का समय मांगने के बाद भी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। नोट बंदी के कारण किसान ,मज़दूर ,व्यापारी परेशान हैं। किसानों की फसलें बरबाद हो गईं। रोजगार , उत्पादन ,खपत ,निवेश में नोट बंदी के कारण भारी कमी आयी है। नोट का रंग और आकार बदलने से काला धन और भ्रष्टा चार समाप्त नहीं होगा। आगे उन्हों ने कहा कि आर्थिक व्यवस्था ठप है। छोटे व्यापारी मरने के कगार पर हैं। नोटबंदी के बाद भी मोदी सरकार काला धन निकलवाने में असफल रही। आम जनता को चुनाव के समय 15-15 लाख रूपये खातों में देने का वादा किया था जो आज तक प्रधानमंत्री जी पूरा नहीं कर पाये। इस मौके पर पार्षद शाहवर मंसूरी ,मेवा लाल कनर्जी ,रफीक कुरैशी ,श्ररीमति ईसा मलिक ,नीक्की चौबे चौधरी वाहिद अली, नरेंद्र यादव ,असद खान अनस अली ,अजहर आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.