सोलर पैनल चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ़्तार, पांच पैनल बरामद | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

सोलर पैनल चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ़्तार, पांच पैनल बरामद | New India Times

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कुड़ा गांव में अधिवक्ता के खेत से हुए सोलर पैनल चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी गए पांच सोलर पैनल भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13/14 जून की रात को कुड़ा गांव निवासी अधिवक्ता श्रवण कुमार यादव पुत्र स्व. सहज राम यादव के खेत में लगे ट्यूबवेल से सिंचाई हेतु लगाए गए 5 हार्सपावर के सौर ऊर्जा चालित कुल 6 सोलर पैनल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

इस संबंध में अधिवक्ता ने थाना मोहनलालगंज में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मोहनलालगंज थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए सक्रियता से जांच-पड़ताल शुरू की। इसी क्रम में विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के उत्तर गांव में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने कुड़ा गांव से सोलर पैनल चोरी करने की बात कबूल की। उनके पास से चोरी गए पांच सोलर पैनल भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरिलाल पुत्र स्व. सीताराम निवासी पचौरी मजरा हुलासखेड़ा तथा नीलू पुत्र रामनरेश निवासी रघुनाथखेड़ा दोनों मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। आमजन ने पुलिस की तत्परता को सराहा और कानून व्यवस्था में विश्वास जताया। वहीं एसीपी रजनीश वर्मा ने भी पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी प्रकार सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article