रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान का नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार की उपस्थिति में नगर के समस्त वार्डों में गतिविधियां आयोजित की गई।जिसमें मुख्यत सर्वप्रथम नगर के शैक्षणिक संस्थाओं में बच्चों को सी एच ओ श्रीमती संगीता डामोर द्वारा हाथ धुलाई की तकनीक सिखाई गई, एवं सार्वजनिक,एवं धार्मिक स्थानों,उद्यानों,जलाशय, पर भी सामूहिक श्रमदान किया गया।

जिसमें मुख्यत सर्वप्रथम नगर के शैक्षणिक संस्थाओं में बच्चों को सी एच ओ श्रीमती संगीता डामोर द्वारा हाथ धुलाई की तकनीक सिखाई गई, एवं सार्वजनिक,एवं धार्मिक स्थानों,उद्यानों,जलाशय, पर भी सामूहिक श्रमदान किया गया।

इस दौरान महेंद्र सिंह भाबर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा द्वारा नगर वासियों से अपील भी कि गई कि वे भी इस अभियान का हिस्सा बनें, और लोगों को प्रेरित भी करें तथा अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सब की ज़िम्मेदारी है। उक्त अभियान के दौरान स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत, एवं दरोगा माधवसिंह चौहान, जमादार अनिल डामोर, महेश बसौड, चरणसिंह मावी उपस्थित रहे।

