तीर्थ दर्शन योजना: दूसरे जत्थे की पंढरपुर से घर वापसी, उज्जैन की तैयारी | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

तीर्थ दर्शन योजना: दूसरे जत्थे की पंढरपुर से घर वापसी, उज्जैन की तैयारी | New India Times

आषाढ़ी एकादशी के महत्वपूर्ण पर्व के बीत जाने के बाद सावन महीने के मुहाने जामनेर ब्लॉक के हजारों लोगों को बहुजनों के समतावादी आराध्य श्री पांडुरंग के दर्शन के लिए पंढरपुर भेजा जा रहा है। बीजेपी नेता गिरीश महाजन की अगुवाई में पांच दिन पहले पांच हजार लोगों का पहला जत्था पंढरपुर हो कर आया। दूसरे जत्थे में तीन हजार लोगों के लिए 50 सरकारी बसों का इंतजाम किया गया। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जल्द हि शिवभक्तों को उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा। अपने दस साल के मंत्री पद में तीर्थ दर्शन के संकल्प का गिरीश महाजन का यह पहला साल है।

मंत्री जी के संकल्प के संबल को बेशक उनकी ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा से जोड़कर देखा जाना चाहिए। इसी विषय के चलते हम अपने पाठकों को अवगत कराना चाहेंगे कि 14 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू करी है। देश के 73 महाराष्ट्र से 66 तीर्थ स्थल सुनिश्चित किए है। महाराष्ट्र का कोई भी किसी भी धर्म का सीनियर सिटीजन मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर बिल्कुल मुफ़्त में यात्रा कर सकता है।

ज्ञान तप समाज गौरव: भारतीय जैन संघटन जामनेर इकाई ने जैन समाज के 56 ज्ञान तप और समाज मणियो का गौरव किया है। ईश्वरलाल किसनलाल कोठारी , सुभाषचंद चंपालाल बोहरा, ईश्वरलाल मनोहरलाल धारीवाल , पुखराज इंदरचंद डांगी, कांतिलाल मोतीलाल ओस्तवाल को समाज गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। मौके पर विनय पारख , सोनल कोठारी, सुमित मुनोत, कुशल बोहरा , संगीता मंडलेचा, मोना चोरड़िया, रुपाली बोहरा, स्नेहल मुनोत मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article