देवरी कला के कन्या स्कूल में कोबरा का आतंक: लगातार सांप निकलने से कक्षा बंद, दहशत में छात्राएं | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New india Time’s

शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली 1100 छात्राएं और पढ़ाने वाले शिक्षक पिछले 10 दिनों से दहशत में हैं, जिसकी मुख्य वजह स्कूल की कक्षाओं में लगातार कोबरा सांप निकालना बताया जा रहा है, बुधवार को एक साथ कक्ष क्रमांक 4 में 4 कोबरा सांप निकले।

गुरुवार को एक कोबरा सांप निकला इसके पहले एक सप्ताह में पांच कोबरा सांप फर्श के नीचे से निकलने के मामले सामने आए हैं, जिसमें कक्षा क्रमांक 4 फिलहाल बंद कर दिया गया है, लगातार विषैला सांपों के निकलने से यहां पढ़ने वाली छात्राओं और शिक्षकों के मन में दहशत बन गई है।

विद्यालय के प्राचार्य अजय नगरिया ने बताया कि विद्यालय के पीछे के कक्षों में अभी तक कोबरा प्रजाति के दस सांप निकल चुके हैं, उन्होंने बताया कि कमरों के पर्स के नीचे सांपों ने अपने बिल बना रखे हैं और अक्सर निकलते रहते हैं, इससे छात्र छात्राओं में सांप काटने का डर बना रहता है, इन कक्षों में छात्राओं ने बैठना बंद कर दिया है।

देवरी कला के कन्या स्कूल में कोबरा का आतंक: लगातार सांप निकलने से कक्षा बंद, दहशत में छात्राएं | New India Times

उन्होंने बताया कि अभी तक निकले दस सांपों को संपेरों से पकड़वाया जाकर जंगल में छुड़वाए, इस संबंध में एसडीएम एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर दो दिन के लिए स्कूल बंद करने मांग करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सांपों को भगाने के लिए फोर एट का छिड़काव भी करवाया है, इसके बावजूद भी विषैले नागराज लगातार निकलते आ रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.