जन संवाद के चंद घंटे बाद एनसीपी का आंदोलन, हनी ट्रैप केस में नार्को टेस्ट की मांग | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जन संवाद के चंद घंटे बाद एनसीपी का आंदोलन, हनी ट्रैप केस में नार्को टेस्ट की मांग | New India Times

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार ने जामनेर से जलगांव जिला निकाय चुनावों का बिगुल फूंक दिया है। किसानों मजदूरों की अर्थ व्यवस्था से संबंधित तमाम समस्याओं के समाधान के साथ साथ गौतम अडानी की तिज़ोरी भरने के लिए जनता के घरों पर डाका डालने वाले स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर मुहिम को बंद कराने की मांग को लेकर जामनेर में दिलीप खोड़पे सर के नेतृत्व में रास्ता रोको किया गया। सर ने कहा सरकार के मंत्री अनर्गल बयानबाजी में मस्त है। सरकार अपने सारे चुनावी वादे भूल चुकी है। अब तक किसानो का क़र्ज़ माफ़ नहीं किया जा सका है। निगम तिराहे पर डी के पाटिल किशोर पाटिल विश्वजीत पाटिल सचिन बोरसे समेत कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया।

मोबाइल कॉल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद खोड़पे सर की अपील पर गांव कस्बों देहातों से सैकड़ों लोग आंदोलन के लिए पधारे। NCP ने मात्र एक दिन पहले आंदोलन की योजना सार्वजनिक करने आंदोलन की औपचारिकता को पूरा करने की परंपरा को इस बार भी कायम रखा है। NCP को लेफ्ट विचारधारा वाले दल, विपक्ष में रहने वाली बीजेपी की तरह सुनियोजित तरीके से जन आंदोलन करने का कोई महान इतिहास नहीं है। लोढ़ा की नार्को टेस्ट करे : पत्रकार संवाद में दिलीप खोड़पे सर ने हनी ट्रैप केस को लेकर सरकार से आरोपी प्रफुल्ल लोढ़ा की नार्को टेस्ट करवाने की मांग की है।

प्रदेश स्तर पर महाविकास आघाड़ी ने हनी ट्रैप कांड में मंत्री गिरीश महाजन की कथित भूमिका की जांच करने की मांग को पकड़कर रखा है। देवेन्द्र फडणवीस के आदेश पर अतीत में विभिन्न स्कैम के लिए गठित SIT’s का अंतिम परिणाम आरोपितों को क्लीन चिट देने के नतीजे पर ख़त्म होता आया है। हनी ट्रैप केस की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय की निगरानी में ED, CBI को सौंपी जानी चाहिए। मानसून सत्र में इंडिया ब्लॉक में शामिल महाराष्ट्र के सांसद हनी ट्रैप कांड की CBI द्वारा जांच कराने की मांग को सदन के पटल पर रख सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.