दो दिन पहले पति की मौत, तीसरे दिन कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दो दिन पहले पति की मौत, तीसरे दिन कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

मध्यप्रदेश के दमोह जिला पथरिया क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक दो साल की मासूम बच्ची के साथ उसकी मां का भी शव कुएं में तैरता मिला जबकि तीन दिन पहले ही घर के मुखिया ने छत से गिरकर जान दे दी थी  घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाकला सजियाहार में बुधवार की सुबह बस्ती में बने एक कुएं में 2 साल की एक मासूम बिटिया के साथ उसकी मां का शव तैरता हुआ देखे जाने के बाद गांव में मातम जैसा माहौल बन गया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव बाहर निकाले गए।

मृतिका के भाई जितेंद्र पटेल और पिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि   घटना से दो दिन पहले ही उन्होंने मेरी बेटी और दामाद के साथ मारपीट की थी जिसके बाद छत से गिरने के कारण दामाद निहाल पटेल की मृत्यु हो गई थी। जबकि मेरी बेटी और नातन को भी उसकी सास और ननद ने मिलकर पहले हत्या कर दी और उसके बाद शव कुएं में फेंक दिए। पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के समय उसने दहेज के लिए 10 लाख रुपए दिए थे।

लगातार वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। खाने के लिए खाना नहीं देते थे। जिसके बाद मैंने उन्हें 5 लाख रुपए दिए और खाने-पीने की सामग्री भी मैं अपने घर से भेजता था। इसके बाद भी उन्होंने मेरी बेटी और नातन की हत्या कर दी। मिर्तिका के दो बेटियां हैं.जिनमें बड़ी चार साल की और छोटी 2 साल की अंशु जिसकी कुएं में लाश मिली है। हालांकि यह मामला भी संदेहास्पद बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसे भी जांच में लिया था कि तीसरे ही दिन बुधवार को फिर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आ गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.