मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर जिले की शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल संचालक और प्राचार्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करवाया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला अध्यक्ष विजय परिहार ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों की बेवजह झूठी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में की जा रही है।
आरटीई की फीस प्रतिपूर्ति की राशि भी समय पर नहीं मिलती। जाति प्रमाण पत्रों की जानकारी मिलने आदि समस्याओं के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा है। कुछ अनधिकृत लोग जैसे कि छोटी मोटी नेतागीरी करने वाले लोग भी स्कूल में आकर फीस कम करने का दबाव बनाते है।

