लालघाटी अग्रवाल महिला किटी: 25 वर्षों से सामाजिक व सांस्कृतिक एकता का प्रतीक | New India Times

ममता गगवानी, भोपाल (मप्र), NIT:


भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में विगत 25 वर्षों से अग्रवाल समाज की महिलाएं एकजुट होकर लालघाटी अग्रवाल महिला किटी के माध्यम से सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही हैं। यह किटी वरिष्ठ और युवा महिलाओं के सहयोग से संचालित होती है, जो न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करती है, बल्कि पारिवारिक और सामुदायिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा का मंच भी प्रदान करती है।

किटी में विभिन्न मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियाँ जैसे ‘आओ जी’ और अन्य रोचक खेलों का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही पारिवारिक विषयों पर विचार-विमर्श होता है, जिसमें परिवार की समस्याओं पर आपसी सहमति से समाधान खोजे जाते हैं। यह गतिविधियाँ कुटुंब प्रबोधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं, जो सामाजिक जागरूकता और पारस्परिक सहयोग को प्रोत्साहित करती हैं।

किटी की सक्रिय सदस्यों में श्रीमती लक्ष्मी सिंगला, संध्या गुप्ता, शोभा अग्रवाल, रितु रचना, गीता, राधा, अल्पना, संयोगिता, अनीता, राधा गोयल, हेमा, संध्या आर्यन सहित अन्य महिलाएँ शामिल हैं, जो अपने उत्साह और समर्पण से इस मंच को जीवंत बनाए रखती हैं।

लालघाटी अग्रवाल महिला किटी न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक है, बल्कि यह महिलाओं को एकजुट कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक अनूठा प्रयास भी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.