अमानगंज बाईपास पर टायर फटने से युवक की दर्दनाक मौत, पंक्चर की दुकान चलाता था मृतक | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज बाईपास पर मंगलवार को एक भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टायर में हवा भरते समय हुए एक जोरदार धमाके में युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान बिहार निवासी इरफान खान के रूप में हुई है, जो अमानगंज में एक पंक्चर की दुकान चलाता था। हादसा उस वक्त हुआ जब इरफान एक टायर में हवा भर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि इरफान को संभलने का मौका ही नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इरफान को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमानगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि टायर फटने का कारण क्या था और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही थी। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.