राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
कृषि उपज मण्डी में विपणन संघ की गोदाम क्रमांक 1 में अज्ञात चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर 8 बोरी अरहर की चुरा कर ले गए हैं। विपणन संघ के प्रबंधक संतोष साहू ने पुलिस थाने में लिखित आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने गोदाम क्रमांक 1 में 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर खरीद की गई अरहर की बोरियों में से 8 बोरियां चोरी होना पाया है।

उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात रविवार की रात्रि में होना प्रतीत हो रही है। सोमवार को जब सभी कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और शाम को गोदाम खोलकर देखा तो दिवाल में होल करके अज्ञात चोर अरहर की आठ बोरियां चुरा ले गए। जिसकी अनुमानित कीमत तीस हजार रुपये आंकी गई।

उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि मंडी में असामाजिक तत्वों का आना जाना रहता है जिससे यह चोरी की वारदात घटित हुई है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

