डिग्री के साथ अंग्रेजी और सॉफ्ट स्किल्स भी जरूरी: रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डिग्री के साथ अंग्रेजी और सॉफ्ट स्किल्स भी जरूरी: रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ | New India Times

शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर में उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तहत ‘English & Soft Skills’ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के बी-ब्लॉक स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी.वी. सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रकोष्ठ की गतिविधियों का परिचय डॉ. ज्योति शर्मा (टीपीओ) ने दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समीक्षा इंस्टीट्यूट, ग्वालियर के डायरेक्टर श्री नरेन्द्र भदौरिया ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ के साथ बेहतर संवाद क्षमता और सॉफ्ट स्किल्स भी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ये कौशल युवाओं के करियर विकास और रोजगार के अवसरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समीक्षा इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय गंभीर एवं डॉ. जे.एल. गुप्ता ने कहा कि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। बेहतर संवाद कौशल और आत्मविश्वास विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय में आयोजित इस शॉर्ट-टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि 55 से 60 घंटे होगी। समीक्षा इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षक श्री प्रदीप वर्मा एवं श्री विनोद शर्मा विद्यार्थियों को प्रोफेशनल स्किल्स से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. राहिल सत्यानिधान, डॉ. आभा बाजपेयी, डॉ. सीता अग्रवाल, डॉ. नाजनीन बानो, श्रीमती आयुषी जैन, डॉ. योगेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. एल.एन. आर्य ने अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.