थाना शिकारपुर पुलिस ने स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:


पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को माननीय न्यायालय से प्राप्त एम.जे.सी.आर 48/20 धारा 424 सीआरपीसी में स्थाई गरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। शिकारपुरा पुलिस टीम द्वारा सुनील पिता मोतीराम पाटिल उम्र 45 साल निवासी ग्राम उमरदा थाना शिकारपुरा बुरहानपुर
को एम.जे.सी.आर 48/20 धारा 424 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

*वारंट तामिली में सराहनीय योगदान रहा।*

निरीक्षक कमल पवार,प्रधान आरक्षक क्र.77 शेख ज़ाकिर,313 अमूल देशमुख थाना शिकारपुरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.