मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

सिंगरौली जिले के विभिन्न अंचलों से आये हुए 160 लोगों ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला को अपना आवेदन देते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने सभी आवेदन पत्रों पर गंभीरता से विचार करते हुए जन सुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कई आवेदन पत्रों का जन सुनवाई में ही निराकरण कराया गया।
साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई के दौरान नहीं हुआ उनके आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सबंधित आवेदनों पर तत्परता दिखाते हुए समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करायें। जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

