मुंबई में अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने दिलशाद एस. खान सहित कई हस्तियों को किया सम्मानित | New India Times

फैय्याज खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई में अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने दिलशाद एस. खान सहित कई हस्तियों को किया सम्मानित | New India Times

शहर में कला, फैशन और सामाजिक सरोकारों को समर्पित एक भव्य समारोह का आयोजन शुक्रवार को मुंबई के प्रतिष्ठित मेयर हॉल में किया गया, जिसमें रैंप वॉक और अवॉर्ड शो ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल, जिन्होंने मंच पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया। इस आयोजन की शुरूआत एक संगीतमय माहौल के साथ हुई, जिसके बाद कई प्रतिभाशाली मॉडल्स ने रैंप पर अपने आकर्षक अंदाज में वॉक कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान फैशन, फिल्म, पत्रकारिता और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में प्रमुख रूप से दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय एल. दुबे, मशहूर अभिनेता अली खान, गिरीश थापर, अभिनेता फय्याज खान और नवाब खान शामिल रहे। सभी को अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल के हाथों अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कुशल एंटरटेनमेंट की ओर से अंजलि पटेल द्वारा किया गया, जिसमें शैलेश पटेल और अंजलि पटेल के संयोजन और अध्यक्षता में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। आयोजन में विशेष सहयोग रामकुमार पाल, देवदास ग्रुप आफ कंपनी, परी क्रिएशन, दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, कोहिनूर इवेंट्स आदि संगठनों का रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग, मीडिया प्रतिनिधि और दर्शक मौजूद रहे। यह कार्यक्रम न सिर्फ मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि समाजसेवा और प्रतिभा को सम्मान देने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article