हजार बिस्तर अस्पताल के बाहर हटाए गए ठेले, यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

हजार बिस्तर अस्पताल के बाहर हटाए गए ठेले, यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई | New India Times

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भापुसे) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों के विरुद्ध मदाखलत टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की मुहिम लगातार जारी हैं। हजार बिस्तर अस्पताल के गेट के दोनों ओर रोड़ एवं फुटपाथ पर हाथ ठेले लगाकर व्यवसाय करने वाले संचालकों के विरूद्ध यातायात पुलिस कम्पू और मदाखलत टीम की संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।

हजार बिस्तर अस्पताल के बाहर हटाए गए ठेले, यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई | New India Times

इस कार्यवाही के दौरान सुगम यातायात को बाधित करने वाले हाथ ठेलों पर कार्यवाही कर जप्त किया गया और जप्त किये गये हाथ ठेलों को थाना यातायात कम्पू पर रखा गया है। जिन्हें नगर निगम की वैधानिक जुर्माना के बाद छोड़ा जायेगा। उक्त कार्यावाही के दौरान हाथ ठेलों का संचालन करने वालों को हिदायद दी गई कि रोड़/फुटपाथ पर ठेले द्वारा न लगाये, यातायात को व्यवस्थित रूप से चलने दें।

इसी क्रम में हजार अस्पताल के बाहर अवैध रूप से खड़ी होने वाले एम्बुलेंस वाहनों के विरूध्द कार्यवाही कर उन्हें जप्त कर थाना लाया गया जिन्हें मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्यवाही कर छोड़ा जायेगा। इस प्रकार की मुहिम मदाखलत टीम के साथ यातायात पुलिस कम्पू की जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात कंपू प्रभारी निरी श्री धनंजय शर्मा, सूबेदार श्री राधाबल्लभ गुर्जर, नगर निगम मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं थाना यातायात कंपू से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.