प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत मासिक शिविर में 39 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत मासिक शिविर में 39 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई संपन्न | New India Times

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान-सुरक्षित मातृत्व-सशक्त मातृत्व के स्लोगन के साथ प्रति माह को ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर के एएनसी ओपीडी में आयोजित होने वाला शिविर दिनांक 25 जून 2025 को संपन्न हुआ, जिस में कुल 39 गर्भवती माता की विशेष जांच की गई। जिसमें 11 हाई रिस्क गर्भवती माता की पहचान की गई। परिजनों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी आवश्यक सलाह दी गई। गर्भवती माताओं को आयुष्मान कार्ड एवं उनसे मिलने वाली वित्तीय सहायता और केयर कंपेनियन प्रोग्राम (सीसीपी) एवं पेरिनेटल मेंटल हेल्थ (पीएमएच) के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। पीएमएच के अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान होने वाले मानसिक लक्षणों जैसे तनाव,अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, डर के बारे में बताते हुए, मानसिक स्वास्थ्य हेतु परामर्श सहायता (वीडियो कॉलिंग ) की जानकारी दी गई।

टेली मानस नंबर 144 16 मनहित ऐप तथा प्रसव संबंधी समस्या हेतु हेल्पलाइन नंबर प्रसव पूर्व सहायता के लिए- 0804793146 , प्रसव के बाद माता एवं नवजात शिशु के  लिए 084793147 एवं सुमन हेल्पलाइन नंबर भोपाल 75092 9917 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत डॉक्टर पूनम सिंघाल ,डॉक्टर कीमया स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर ममता महिला चिकित्सा अधिकारी ,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनसी ओपीडी इंचार्ज श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, श्रीमती सीमा डेविड ,कुमारी विनीता नर्सिंग ऑफिसर, कुमारी निकिता एवं सपोर्टिंग स्टाफ अश्विनी सहित स्वास्थ्य कर्मी गर्भवती माता एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य: गंभीर जोखिम  की पहचान कर, उपचार एवं प्रबंधन करना, माता एवं नवजात शिशु को संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा मिले एवं मातृ ,शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.