प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रसोइयों का स्वास्थ्य परीक्षण व प्रशिक्षण शिविर आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रसोइयों का स्वास्थ्य परीक्षण व प्रशिक्षण शिविर आयोजित | New India Times

जनपद शिक्षा केंद्र तिरला में पीएम पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोंयन का स्वास्थ्य परीक्षण सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जनपद शिक्षा केंद्र तिरला के बीआरसी मुकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार के द्वारा वीसी में दिए गए निर्देश अनुसार एवं जनपद पंचायत तिरला के सीईओ सर के मार्गदर्शन में ,जनपद शिक्षा केंद्र तिरला अंतर्गत संचालित स्कूलों में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइयन का स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन पकाने का प्रशिक्षण दिया गया।

संकुल केंद्र पाडल्या एवं सलकनपुर हेतु उक्त शिविर का आयोजन खानदन बुजुर्ग में किया गया एवं शेष संकुल हेतु सामुदायिक भवन तिरला में आयोजन किया गया। शिविर में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर उपासनी सर ने अपने  संबोधन में सभी  को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां एवं अन्य जानकारी दी एवं ब्लॉक में मेडिकल टीम द्वारा सभी रसोइयनो के खून, ब्लड प्रेशर, शुगर एवं आंखों की जॉच की। प्रशिक्षक हेमंत प्रजापत, महेश दास साधु एवं जनशिक्षक लालसिंह पटेल, राजेश पाटीदार, रामेश्वर चौहान तथा योगेंद्र पांडे, नारायण पाटीदार, कमलेश पांडे, मनोज पाटीदार का विशेष सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.