मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 25/06/2025 को दोपहर 1 बजे स्थान जनपद पंचायत कार्यालय के सामने एकत्रित होकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया जहाँ ज्ञापन में “सविधान सत्याग्रह ” म प्र हाईकोर्ट की खंडपीठ ग्वालियर में RSS और मनुवादी विचारधारा के लोगों द्वारा भारतिय सविधान निर्माता डॉ, बाबासाहेब जी की प्रतिमा स्थापित नहीं होने देने के विरोध में एवं छिंदवाड़ा जिला जेल में तिगाव निवासी श्री भाऊराव उईके के की मृत्यु को लेकर कानूनी जाँच प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कर दोषियों पर कार्यवाही एवं आदिवासी सरपंच राजकुमार कुभरे को घर से बेघर कर उसके परिवार को पुनः उनके मकान को उन्हें लौटने एवं राजस्व स्वीच की कार्यवाही रोकने के लिये ज्ञापन दिया गया।

जहाँ पांढुरना विधायक श्री नीलेश उईके, पूर्व विधायक श्री जतन उईके, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तूमड़ाम, पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सुरेश झलके, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुनील बुधराजा, न पा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल नगर अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े, बड़चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष श्री श्रीकांत महाजन, नाँदन वाड़ी ब्लाक अध्यक्ष श्री मुशनलाल उईके SC जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री विनोद गजभिये, ST प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अरुण धुर्वे एव सभी पांढुरना जिला, ब्लॉक, नगर के सभी कांग्रेस पार्टी के अनुसांगिक संघठन पदाधिकारी, वरिष्ठ, युवा, नेतागण, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस नेत्रियां, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
