शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी: सूर्य प्रताप सिंह,<br>जिला कृषि अधिकारी | New India TimesOplus_131072

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी: सूर्य प्रताप सिंह,<br>जिला कृषि अधिकारी | New India Times

बुधवार 25 जून 2025 को जिला कृषि अधिकारी द्वारा उर्वरक में प्राप्त शिकायत के क्रम में क्षेत्रीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान खुशाली केंद्र लालपुर के पास स्टॉक और मौके में स्टॉक में भिन्नता के दृष्टिगत संबंधित उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया साथ ही किसान सेवा केंद्र लालपुर द्वारा विक्रय रजिस्टर ना बनाये जाने पर नोटिस जारी किया गया साथ ही ओवर रेटिंग की शिकायत आने पर भी लाइसेंस निलंबित किया गया। कुछ दुकानदारों द्वारा अभिलेख अद्यतन नहीं थे उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए गए कि समस्त उर्वरक विक्रेता को निर्धारित दर पर संस्तुत मात्रा के अनुरूप वितरण करें, किसी भी उत्पाद के साथ टैगिंग ना की जाए। किसी प्रकार की शिकायत होने पर 7570088259 नंबर पर शिकायत करें।
उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.