मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अभियान कौशल की प्रशिक्षिका पिंकी सिंह फरीदाबाद हरियाणा से चल कर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को एवं स्टाफ को नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तार से समझाया और किस प्रकार नशा से बचा जा सकता है उस संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी बंदियों को प्रतिज्ञा भी दिलाई के कोई भी बंदी जेल से छूटने के बाद नशे की लत में नहीं पड़ेगा और कम से कम एक व्यक्ति को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक बनाएगा और उसका नशा तुड़वाएगा।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने पिंकी सिंह का स्वागत और आभार प्रकट किया गया कि उनके द्वारा कारागार में आकर सभी स्टाफ और बंदियों को नशे के दुष्प्रभाव का नशा छोड़ने की तकनीक के बारे में विस्तार से समझाया, सभी बंदियों उनकी सारी बातों को बहुत ध्यान से सुना और यह प्रतिज्ञा की कि वह भविष्य में कभी नशा नहीं करेंगे और अपने आसपास पड़ोस में नशा करने वाले लोगों को भी जागरूक करेंगे कि कोई नशा नहीं करेगा।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने कहा की अभियान कौशल का एक सक्रिय, बहुआयामी नशा मुक्ति पहल है, जिसमें प्रशिक्षण, जागरूकता पदयात्राएं और संकल्प अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने की कोशिश की जा रही है।

