बाईक पर NEWS INDIA लिख कर अफीम की तस्करी करने वाले को शाहजहांपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:


कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो एक न एक दिन कानून के शिकंजे में आ ही जाता है।
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर से सामने आया है। जहां एक तस्कर अपनी बाइक पर NEWS INDIA  लिखा कर अफीम की तस्करी कर रहा था।।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ में आए अफीम तस्कर बबलू पुत्र स्वर्गीय इसरार निवासी मोहल्ला जलाल नगर थाना सदर बाजार का कहना है कि में अफीम का कारोबार करता हूं।बाइक पर NEWS INDIA लिखे होने की वजह से मुझे मदद मिलती है।  पुलिस वाले मुझे नहीं रोकते हैं जिससे मैं आसानी से माल इधर से उधर पहुंचा देता हूं। बबलु के पास से पुलिस को 2 किलो 14 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इस पूरे मामले में अश्वनी कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली, उओ निओ सुशांत रावत  हेO कांO तैयब अली काO सुमित कुमार काO रोहित कुमार की अहम भूमिका रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.