रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने कलेक्टर नेहा मीणा को पत्र लिखकर रामपुरा-पतरा एवं गुवाली अनास नदी पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के द्वारा पुलिया बनाया गया था वह पूर्व में बारिश व तकनीकी खराबी के चलते गत वर्ष क्षतिग्रस्त हो गया था। टूटी हुई पुलिया होने के चलते यहां ग्रामीणों को आवाजाही में बड़ी परेशानियों का सामना सामना करना पड़ रहा है। विधायक वीरसिंह भूरिया ने राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर नेहा मीणा को पत्र के माध्यम से बताया कि वर्तमान में बारिश का दौर चल रहा है, इसलिए रामपुरा-पतरा एवं गुवाली के ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चे ख़ासे परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने अपने पत्र में जिक्र करते हुए कहा कि मैंने शासन स्तर पर भी पत्र लिखा जिसके बाद इस क्षतिग्रस्त पुलिये की स्वीकृति भी प्रदाय कर दी गई, किंतु ठेकेदार एवं विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे नदी में बाढ़ आने से राहगीरों को जान एवं माल का खतरा बना हुआ है। विधायक भूरिया ने कलेक्टर से मांग की कि उक्त क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण तत्काल प्रभाव से करवाए जाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया जा सके, ताकि आम जन को सुविधा मिल सके।
विधायक ने परवलिया, बेड़ावा व नारेला के बालक छात्रावास में 50 सीट्स वृद्धि करने को लेकर सहायक आयुक्त को लिखा पत्र
साथ ही विधायक वीरसिंह भूरिया जो कि आम जनता की समस्याओं को तत्काल निदान के लिए जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इसी के मद्देनजर विधायक भूरिया ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ को पत्र लिखकर थांदला विधानसभा के तहत आने वाले वाले बालक छात्रावास जिसमें परवलिया, बेड़ावा एवं नारेला के नए भवन वर्तमान में बनकर तैयार है। उक्त भवन 100 छात्रों के लिए बनाया गया है, लेकिन उन्होंने कहा कि यह संख्या काफी नहीं है, क्षेत्र में गरीब व आदिवासी छात्रों की संख्या में इजाफा हो चुका है, इसलिए इन भवनों में 50 सीट्स की ओर बढ़ोतरी कर दी जावे, ताकि दूरस्थ अंचलों से आने वाले बच्चे परेशान नहीं हो व उन्होंने अन्य जगह पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़े।
मांडली में नवीन कन्या छात्रावास स्वीकृत करने की मांग
मांडली ग्राम में रूलबन योजना केतहत भवन स्वीकृत किया गया है, भवन का निर्माण कार्य वर्तमान में पूर्ण हो चुका है, भवन में पर्याप्त मात्रा में स्थान उपलब्ध है एवं भवन 100 बालिकाओं के लिए बनाया गया है। सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग को पत्र लिखकर विधायक भूरिया ने कहा कि ग्राम मांडली में 100 सीटर का कन्या छात्रावास खोला जावे, ताकि दूरस्थ अंचलों की आने वाली गरीब छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। वहीं विधायक भूरिया ने जनजातीय सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास मेघनगर में 50 सीट ओर बढ़ा दी जावे ताकि कन्याओं को बेहतर सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सके।

