आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:
जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित सराय खालसा मोहल्ला में श्री शिव बाबा अमरनाथ मंदिर की 27वीं वर्षगांठ आगामी 16 जून को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी जिसकी तैयारियां भक्त गणों द्वारा पूरी कर ली गई है। और सभी लोगों में काफी उत्साह है। सराय खालसा मोहल्ला में रखी गई प्रेस वार्ता में बताया गया है कि आगामी 16 जून यानि सोमवार को श्री शिव बाबा अमरनाथ मंदिर की 27वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में सुबह 11 बजे हवन पूजन किया जाएगा।
उसके बाद दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा और शाम साढ़े सात बजे भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए अभिनव गुप्ता ने बताया कि 16 जून सोमवार को श्री शिव बाबा अमरनाथ मंदिर की 27 वर्षगांठ मनाई जाएगी जिसमें भंडारा का आयोजन किया गया है सुबह के समय हवन पूजन किया जाएगा और शाम के समय भजन संध्या का कार्यक्रम है सभी भक्तगण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

