ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट से अकोला मार्ग पर पड़ता है ग्रामीण चौहट्टा बाजार जो कि ईंट बनाने के लिए पूरे महाराष्ट्र भर में मशहूर है। इस परिसर में ईंट का काम करने के लिए बाहरी क्षेत्र से मजदूर सैकड़ों की तादात में काम करने आते हैं। यह मार्ग मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र को जोड़ने वाला एक बड़ा मार्ग है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों से लेकर छोटे वाहन बड़ी संख्या में चलते दिखाई देते हैं।
चौहट्टा बाजार में अक्सर प्रवासी अवैध वाहनों का इतना बोल बाला है कि यह लोग प्रवासियों को भरने व उतरने के लिए बीच रास्ते पर अपनी वाहन रोक कर यात्रियों को उतरना बैठाने का कार्य करते हैं। इन लोगों को किसी कर्मचारी अधिकारी का कोई खौफ नहीं है।
हम फोटो के माध्यम से दबंग लोगों की दबंगई खुलेआम देख सकते हैं। चौहट्टा बाजार में बाजार शुक्रवार को भरता है जिसमें छोटे फ्रूट व्यापारी हफ्ते में एक दिन अपनी चार चाक की गड़िया रास्ते की साइड पर लगते हैं तो उन फ्रूट की छोटी गाड़ियों को तुरंत हटा दिया जाता है किंतु कभी अवैध तरीके से चलने वाले वाहनों पर कोई रोक लगती कभी देखी नहीं जाती।
अब देखना यह है कि जिला पुलिस अधिकारी अर्जित चांडक साहब इस ओर ध्यान देते हैं या नहीं।

