प्रदेश कांग्रेस संगठन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को किया बुरहानपुर संगठन में प्रभारी नियुक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रदेश कांग्रेस संगठन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को किया बुरहानपुर संगठन में प्रभारी नियुक्त | New India Times

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल पाटिल, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शेख अलीम को बुरहानपुर जिले का प्रभारी बनाया गया।  इनकी इस नियुक्ति पर ज़िला कांग्रेस बुरहानपुर के अध्यक्ष रिंकु टांक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में निश्चित रूप कांग्रेस संगठन को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा और कांग्रेस संगठन को अधिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

रिंकु टांक ने बताया कि सभी प्रभारी जल्दी ही बुरहानपुर जिले का दौरा करेंगे। इन नेताओं की बुरहानपुर जिले के प्रभारी के तौर पर नियुक्ति करने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकु टांक ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश का प्रभारी संजय दत्त, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं अरुण यादव का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता एडवोकेट निखिल मधुसूदन खंडेलवाल द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.