सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर सक्रियता के साथ बुरहानपुर पुलिस की सतत फुट पेट्रोलिंग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सार्वजनिक स्थलों, चौराहों पर सक्रियता के साथ बुरहानपुर पुलिस की सतत फुट पेट्रोलिंग | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार  द्वारा सुरक्षा व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम में पैदल फुट पेट्रोलिंग करते हुए अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 02/06/2025 को थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजार, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों आदि की औचक चैकिंग करते हुए अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाइश दी गई।

बुरहानपुर पुलिस की आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.