रीवा में महिला नचनिया के साथ ठुमका लगाना सरकारी शिक्षक को पड़ा भारी, वीडीओ वायरल होने पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

रीवा सम्भाग के मऊगंज जिले में एक शिक्षक ने जिस तरह गुरु की गरिमा को तार-तार किया है, उसने पूरे क्षेत्र को शर्मसार कर दिया है। सरकारी स्कूल में पदस्थ मास्टर साहब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर लड़कियों के साथ ठुमके लगाते, पैसे उड़ाते, गाली-गलौज और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हनुमना जनपद शिक्षा केंद्र के सीएससी  और पहाड़ी शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक जगतनाथ साकेत हैं।”नाचते-गाते मास्टर साहब इतने अमर्यादित हो गए कि सार्वजनिक मंच पर मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं फ़िलहाल वीडीओ के वायरल होने के बाद रीवा के शिक्षा विभाग की और से इस शिक्षक पर विभागीय जांच कर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article