मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार को महानगर क्षेत्र के न्यू सिटी ककरा में ई-चार्जिंग बस स्टेशन से जैव-विविधता पार्क तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय निर्माण कार्य की स्थिति को देखा व निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन सड़क के निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो व निर्माणाधीन सड़क का लेवल मानक के अनुरुप होना चाहिये एवं निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण किये जाने के भी निर्देश दिए।
जन-सुविधा के बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिगत जैव विविधता पार्क में निर्माणाधीन ओपन जिम की स्थिति को देखा, निर्देशित किया कि ओपन जिम के लिए निर्माण कार्य को तीव्र गति से कराया जाए। साथ ही नगर आयुक्त ने न्यू सिटी ककरा स्थित नंदीशाला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सफाई व्यवस्था, शुद्ध पेयजलापूर्ति व नंदियों के लिए चारा, भूसा आदि व्यवस्था को देखा। सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के साथ-साथ नंदियों को समय-समय पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए व नंदियों के लिए प्रयाप्त मात्रा में चारा, भूसा आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।
