रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत म.प्र जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड मेघनगर जिला झाबुआ के सेक्टर चैनपुरा के ग्राम छोटा गुडा में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नवाकुर संस्था की आगामी कार्य योजना पर चर्चा मेंटर्स की कार्य योजना पर चर्चा एवं ग्राम में महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं की उप समिति गठन हेतु स्थानीय महिलाओं के साथ बैठक करते हुए चर्चा की। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सामूहिक श्रमदान कर हैंड पंप के आसपास साफ सफाई की गई। जिसमें सभी नवांकुर संस्थाओं ने सहभागिता की।
बैठक ब्लॉक समन्वयक डॉ. रीना मिश्रा की उपस्थिति में आगामी माह की कार्य योजना तैयार की गयी। साथ ही आदर्श ग्राम के समस्त बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में संस्था प्रभारी वीर सिंह, भीम सिंह पाल, तलवंत सिंह, मनोज वासुनिया, सीएमसीएलडीपी छात्र भारत थांडार, सुनिल उपस्थित रहे।

