जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

दिनांक 14.03.25 को फरियादी निवासी सुभाष नगर शिव मंदिर के पास थाना ऐशबाग ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर कही ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 114/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया दौराने विवेचना में अपहता को दस्तयाब कर अपराध पीड़िता के कथन लेख अनुसार ईजाफा धारा 64(एम)351,(3)बीएनएस एवं धारा 5एल/6 पोक्सो एक्ट का किया गया अपराध में फरार आरोपी कमलेश दास बैरागी की इनामी उद्घोषणा कराई गई।
पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा श्रीमान पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्र, श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी ,पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करनें के निर्देश दिये तथा तत्काल ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती सुरभि मीणा जहाँगीरावाद संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की धर पकड़ हेतु टीम को लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी कमलेश दास बैरागी पिता बनवारी दास उम्र 31 वर्ष नि म.न.54 ठाकुर मोहल्ला ग्राम निपानिया खुर्द पोस्ट सिराठी थाना श्यामपुर जिला सीहोर की पहचान कर आस पडोस के लोगो से पूछताछ कर पतारसी कर आरोपी कमलेश दास बैरागी की मुखबिर सूचना व इलेक्ट्रोनिक माधय्म से आरोपी का पता कर घेराबंदी कर आरोपी कमलेश दास बैरागी पिता बनवारी दास उम्र 31 वर्ष नि म.न.54 ठाकुर मोहल्ला ग्राम निपानिया खुर्द पोस्ट सिराठी थाना श्यामपुर जिला सीहोर कि विधिवत गिरफ्तार कर मान न्याया के समक्ष पेश किया जाता है। धर पकड़ में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर , उनि लक्ष्मण राई ,उनि भावना तोमर, सउनि संजय ओझा, प्रआर 38 लोकेन्द्र सिंह सोलंकी , प्र.आर.971 अजय शर्मा,आर 336 रूपेश महोबिया, आर.3561 सुनील राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीः- 1 कमलेश दास बैरागी पिता बनवारी दास उम्र 31 वर्ष नि म.न.54 ठाकुर मोहल्ला ग्राम निपानिया खुर्द पोस्ट सिराठी थाना श्यामपुर जिला सीहोर।

